
नई दिल्ली (SHABD):भारत दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने भारत और नेपाल के सदियों पुराने सभ्यतागत संबंधों और दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे आत्मीय रिश्तों को द्विपक्षीय संबंधों की मजबूत बुनियाद बताया।
इस मुलाकात को भारत और नेपाल के बीच बहुआयामी साझेदारी तथा आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह दो दिवसीय आधिकारिक राजकीय यात्रा पर भारत में हैं। मार्च 2026 में पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है।
(स्रोत-@rashtrapatibhvn)
